गेरुआसोती पैक्स चुनाव में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 65 सदस्यों ने डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग

Location: Meral

मेराल (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र के गेरुआसोती बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समिति (एमपीसीएस/पैक्स) के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। पैक्स के 65 सदस्यों ने शुक्रवार को गढ़वा के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा को आवेदन सौंपकर मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाकर निष्पक्ष जांच कराने तथा सभी वैध सदस्यों को मतदान का अधिकार दिलाने की मांग की है।
आवेदन में कहा गया है कि गेरुआसोती पैक्स में कुल 160 सदस्य हैं, लेकिन चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में केवल 95 सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। शेष 65 सदस्यों के नाम बिना किसी वैधानिक कारण के सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि सभी के पास सदस्यता की रसीद उपलब्ध है।
सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पैक्स अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से केवल अपने समर्थकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में सहायक निबंधक, सहयोग समितियां, गढ़वा के समक्ष भी शिकायत की गई, लेकिन वहां से चुनाव के बाद न्यायालय जाने की सलाह दी गई।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि वर्तमान पैक्स अध्यक्ष पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से पद पर बने हुए हैं तथा चुनाव प्रक्रिया में लगातार अनियमितताएं होती रही हैं। सदस्यों का कहना है कि यदि सभी वैध सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं दिया गया, तो निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संभव नहीं होगा।
पीड़ित सदस्यों ने उपायुक्त से मांग की है कि 65 सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल कर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराया जाए तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
आवेदन सौंपने वालों में पूर्व वीडीसी इदरीश अंसारी, अजहर अंसारी, जाहिर अंसारी, शाहिदा बीबी, रहमुद्दीन अंसारी, प्रहलाद परहिया, एकमुद्दीन अंसारी, महेंद्र परहिया, कसमुद्दीन अंसारी, पुनुवा देवी, अलीमुद्दीन अंसारी, नसीर अंसारी, शिवचंद्र परहिया, लक्ष्मी देवी, कुतुबुद्दीन अंसारी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
समाचार प्रकाशित किए जाने तक इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    दुष्कर्म मामले के फरार अभियुक्त के घर मेराल पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

    दुष्कर्म मामले के फरार अभियुक्त के घर मेराल पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

    जनसुनवाई में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    कैच द रेन-2026′ को लेकर मझिआंव नगर पंचायत में जागरूकता अभियान, वर्षा जल संचयन का दिया संदेश

    कैच द रेन-2026′ को लेकर मझिआंव नगर पंचायत में जागरूकता अभियान, वर्षा जल संचयन का दिया संदेश

    गेरुआसोती पैक्स चुनाव में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 65 सदस्यों ने डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग

    गेरुआसोती पैक्स चुनाव में मतदाता सूची को लेकर विवाद, 65 सदस्यों ने डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग

    हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने दी एक लाख रुपये की तत्काल सहायता

    हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने दी एक लाख रुपये की तत्काल सहायता

    बरडीहा के नए बीडीओ सह सीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

    बरडीहा के नए बीडीओ सह सीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
    error: Content is protected !!