Location: Garhwa
गढ़वा : जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लगभग 20 साल के इंतजार के बाद गढ़वा में फिर से सिनेमा हॉल शुरू होने जा रहा है। 1 अगस्त 2025 को खजुरी स्थित द रॉयल ग्रैंड रिसॉर्ट एंड रेस्टोरेंट में ‘छोटू महाराज सिनेमा हॉल’ का उद्घाटन उपायुक्त दिनेश कुमार यादव करेंगे।
रविवार को द रॉयल ग्रैंड रिसॉर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. अनिल कुमार साह ने बताया कि गढ़वा में सिनेमा हॉल नहीं होने के कारण युवाओं को नई फिल्में देखने के लिए रांची, बनारस और रेणुकूट जैसे शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन की बर्बादी होती थी। अब इस हॉल के खुलने से लोगों को सुविधा होगी और आर्थिक बचत भी।
उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ की सीमा से जुड़ा है, इसलिए यहां पड़ोसी राज्यों के लोग भी आकर फिल्मों का आनंद ले सकेंगे।
सिनेमा के टिकट ऑनलाइन BookMyShow से बुक किए जा सकते हैं, साथ ही काउंटर पर भी मिलेंगे।
प्रेस वार्ता में डॉ. आयुष कुमार, गोरखनाथ साह, जगनारायण साह, रामाकांत प्रसाद, योगेंद्र कुमार, नंदा पासवान और द रॉयल ग्रैंड रिसॉर्ट के सभी कर्मी मौजूद रहे।












