गढ़वा में आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई तीज, सुहागिन महिलाओं ने किया शिव-पार्वती की पूजा

Location: Garhwa

गढ़वा। मंगलवार को जिलेभर में तीज का पारंपरिक और धार्मिक उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अखंड सुहाग, पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ भगवान शिव-पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर व्रत कथा सुनी।

नगर परिषद निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केशरी ने भी अपने आवास पर परिवार, बहू और मोहल्ले की महिलाओं के साथ इस पावन पर्व को मनाया। उन्होंने कहा कि तीज खासकर सुहागिन महिलाओं का त्यौहार माना जाता है, जिसमें पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत बनाने की परंपरा जुड़ी है।

सुबह से ही महिलाओं ने स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए और सोलह श्रृंगार कर मंदिरों और घर-आंगन में पूजा-अर्चना की। शिवलिंग व माता पार्वती की प्रतिमा को श्रृंगार सामग्री, बेलपत्र, दूर्वा, पुष्प, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित किया गया। इसके बाद महिलाएं व्रत कथा सुनकर आरती उतारीं और पति के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर पूरे नगर और ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक गीत-संगीत से माहौल आनंदमय बना रहा। महिलाओं ने मेहंदी रचाई और तीज की रस्मों को पूरी निष्ठा के साथ निभाया।

यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रेम, सौंदर्य, खुशहाली और पारिवारिक एकता का संदेश देता है। मान्यता है कि इसी दिन मां पार्वती ने कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था।

पूरे जिले में तीज पर्व की रौनक देखते ही बन रही थी। महिलाएं भगवान से पति के दीर्घायु, संतान की मंगलकामना और घर-आंगन में सुख-शांति की प्रार्थना करती रहीं। तीज न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह परिवार और समाज में प्रेम व समरसता बनाए रखने का संदेश भी देता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!