गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में 63 किमी पाइपलाइन विस्तार पूर्ण, शेष कार्य शीघ्र होगा

Location: Garhwa

नगर परिषद गढ़वा क्षेत्र अंतर्गत शहरी जलापूर्ति योजना के तहत नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में पाइपलाइन विस्तार का कार्य किया गया है। अब तक लगभग 63 किलोमीटर पाइपलाइन विस्तार पूर्ण हो चुका है, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश वार्डों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है।

कुछ स्थानों पर पाइप की कमी के कारण लगभग 11 किलोमीटर क्षेत्र में पाइपलाइन विस्तार का कार्य शेष है। इसी क्रम में माली मोहल्ला, टंडवा में लगभग 100 फीट पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि बचे हुए क्षेत्रों में भी शीघ्र जलापूर्ति बहाल की जा सके।

इस संबंध में नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी ने कार्यपालक अभियंता, पीडब्ल्यूडी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद गढ़वा से मुलाकात कर संबंधित समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

वर्तमान में पूरन चौक टंडवा क्षेत्र के लगभग 50 घरों तथा सोनपुरवा टाड़ी (ग्रैंड भी होटल से बायपास रोड मोड़ तक) के लगभग 100 घरों में जलापूर्ति बाधित है। इन सभी क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार हेतु डीपीआर तैयार कर भेज दी गई है तथा जल्द ही कार्य प्रारंभ कर जलापूर्ति सुचारू की जाएगी।

नगर परिषद गढ़वा ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!