गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

Location: गढ़वा जिला


गढ़वा। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली एवं अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गढ़वा नगर, मेराल और मझिआंव में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की।
गढ़वा नगर में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा के नेतृत्व में मशाल जुलूस टाउन हॉल से निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रंका मोड़ पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मझिआंव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्री स्थित भाजपा कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला, जो तीन मोहन चौक, मेन रोड होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचा। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि भगवान दत्त दिवारी, दीपक चंद्रवंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र पाठक, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, रामनाथ यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष संचिता सिंह, अरविंद पाठक, दिलीप सिंह, संजय कमलापुरी, वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
मेराल में भाजपा के उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल की ओर से अस्पताल चौक से बस स्टैंड तक मशाल जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश यादव एवं उत्तरी मंडल अध्यक्ष अशोक केसरी ने किया। विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है तथा सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
दक्षिणी मंडल प्रभारी कुंदन चंद्रवंशी ने भी निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि यदि सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है तो भाजपा छात्र हित में सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, रुपू महतो, रामप्रताप साव, दिवाकांत ओझा, राधेश्याम यादव, अमित कुमार, कुमार विश्वकर्मा, भोला पासवान, प्रमोद पासवान, सुनील कुमार मेहता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने का आरोप

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग
    error: Content is protected !!