खबर सदर अस्पताल से

महिला को सांप ने डसा

 

गढ़वा : श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी शांति देवी पति वीरेंद्र उरांव को गुरुवार की अलसुबह सांप ने डस लिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि वह सुबह में खेत की ओर जा रही थी। इस दौरान उसके बायां पैर में सांप ने डस लिया। इसके बाद उसके स्वजनों ने उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

 

बालक को सांप ने डसा

 

 गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के होन्हें गांव निवासी शाहजाद अंसारी के पुत्र सात वर्षीय इबरार अंसारी को सांप ने डस लिया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि इबरार अंसारी अपने घर के बाहर अमरूद पेड़ के नीचे खेल रहा था। इस दौरान उसके दायां हाथ में सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजनों ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

सीढ़ी से गिरकर महिला हुई घायल

 

 गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के फरठिया गांव निवासी दुखन ठाकुर की पत्नी प्रमिला देवी सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

             बताया गया कि बुधवार की रात में प्रमिला देवी ने छत पर सोने के लिए जा रही थी। इस दौरान सीढ़ी पर पैर फिसलने के कारण वह गिरकर घायल हो गई। उसके सिर में चोट लगी है।

 

सांप को पकड़ लेने पर भयभीत होकर महिला हुई बीमार

गढ़वा : बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी सुरेश यादव की पत्नी मीरा देवी ने भूलवश सांप को अपने हाथ में पकड़ लिया। हालांकि उसे तुरंत ही फेंक दिया। लेकिन उसके बाद से महिला की तबीयत बिगड़ गई। वह लगातार उल्टियां करने लगी। तब स्वजनों ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है।

             बताया गया कि मीरा देवी अपने घर के बाहर जमीन पर बैठकर पड़ोसन के साथ गप्पें कर कर थी। इस दौरान एक करैत सांप अचानक वहां आ गया। वहां से उठकर भागने के क्रम में मीरा देवी ने सांप पर ही अपना हाथ रख दिया। हालांकि सांप ने उसे डसा नहीं। लेकिन उसके बाद से उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि भय के कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई है। चिकित्सक ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sandeep Jaiswal

Location: Garhwa Sandeep Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव: शिक्षकों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर निकाली “ध्यान आकृष्ट रैली”

मझिआंव: शिक्षकों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर निकाली “ध्यान आकृष्ट रैली”

मझिआंव: सीओ को मिला बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार

मझिआंव: सीओ को मिला बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार

झामुमो जिला कमिटी का पूर्ण पुनर्गठन, नए नेतृत्व से संगठन को नई ऊंचाईयों की उम्मीद: मिथिलेश ठाकुर

झामुमो जिला कमिटी का पूर्ण पुनर्गठन, नए नेतृत्व से संगठन को नई ऊंचाईयों की उम्मीद: मिथिलेश ठाकुर

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ नगर उंटारी में मुस्लिम संगठनों का विरोध प्रदर्शन

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ नगर उंटारी में मुस्लिम संगठनों का विरोध प्रदर्शन

झारोटेफ गढ़वा: चार प्रखंडों में ध्यानाकर्षण रैली, शिक्षकों की मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन

झारोटेफ गढ़वा: चार प्रखंडों में ध्यानाकर्षण रैली, शिक्षकों की मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन

ब्रेकिंग न्यूज़: रमना में दिनदहाड़े आभूषण दुकान में छह लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ब्रेकिंग न्यूज़:  रमना में दिनदहाड़े आभूषण दुकान में छह लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
error: Content is protected !!