कुर्बानी में मुसलमान इन बातों का रखें ख्याल : मुफ्ती रौशन रज़ा मिस्बाही अज़हरी

Location: Garhwa

गढ़वा: इस्लामी कैलेंडर का आखिरी महीना जिल-हिज्जा शुरू हो गया है। इसी महीने की 10 तारीख को दुनिया भर के मुसलमान कुर्बानी करते हैं। इस मौके पर मुफ्ती रौशन रज़ा मिस्बाही अज़हरी ने मुसलमानों से कुर्बानी से जुड़ी इस्लामी हिदायतों और साफ-सफाई के नियमों का पालन करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी इस्लाम में एक माली इबादत है, जो हर मुसलमान पर फर्ज नहीं बल्कि सिर्फ उन पर वाजिब है जो मालिक-ए-निसाब हैं। यानी जिनके पास करीब 55-60 हजार रुपये जरूरत से ज्यादा हैं। अगर कोई हैसियत होते हुए भी कुर्बानी नहीं करता है तो वह गुनहगार होगा।

उन्होंने कहा कि कुरान और हदीस दोनों में कुर्बानी की अहमियत बताई गई है। इसका मकसद केवल गोश्त खाना नहीं, बल्कि अल्लाह की रज़ामंदी हासिल करना है। कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटने की हिदायत है, जिसमें एक हिस्सा गरीबों के लिए होना चाहिए।

मुफ्ती ने कहा कि कुर्बानी के दौरान जानवर को सड़क पर या सार्वजनिक स्थान पर ज़बह न करें, पर्दे के अंदर करें और खून सड़क पर न बहाएं। किसी ऐसे जानवर की कुर्बानी न करें जिससे समाज में तनाव या अशांति फैलने का खतरा हो। जानवर की ओझड़ी या गंदगी को खुले में न फेंकें, उसे दफन करें। साथ ही कुर्बानी का गोश्त लेकर इधर-उधर न घूमें, जिससे कोई विवाद न हो।

मुफ्ती रौशन रज़ा ने सभी से अपील की कि कुर्बानी पूरी श्रद्धा और सलीके से की जाए ताकि अल्लाह की रज़ा हासिल हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!