Location: Garhwa
गढ़वा। जिले के किसानों ने यूरिया खाद की किल्लत को लेकर गढ़वा उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। किसानों ने बताया कि धान की रोपाई का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन खाद नहीं मिलने से फसल पर संकट गहराता जा रहा है। स्थिति ऐसी है कि समय पर खाद नहीं मिलने पर धान की पैदावार प्रभावित होगी और किसान भुखमरी की कगार पर पहुँच जाएंगे।
किसानों का कहना है कि गढ़वा जिले में कृषि ही मुख्य जीविकोपार्जन का साधन है। ऐसे में यदि यूरिया की आपूर्ति नहीं हुई तो किसान भारी संकट में पड़ जाएंगे। उन्होंने उपायुक्त से तत्काल पहल कर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो जिलेभर के किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
मांग पत्र सौंपने वालों में सिद्धेश्वर उपाध्याय, ओंकार नाथ तिवारी, अखिलेश तिवारी, रामसरिस चंद्रा, रमाशंकर चौबे, अंजनी तिवारी, प्रमोद चौबे, मुरली श्याम तिवारी, जितेंद्र कुमार, शिव शंकर राम, विनय चंद्रवंशी, अखिलेश राम, राम उदार पांडे, कुश कुमार, धर्मराज कुमार, उपेंद्र कुमार सहित अन्य किसान मौजूद थे।












