किडनी ट्रांसप्लांट के अभाव में जिंदगी से जूझ रहा है 30 वर्षीय आशीष मेहता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि। कांडी प्रखंड क्षेत्र के बलियारी पंचायत अंतर्गत बरवाडीह गांव निवासी कामेश्वर मेहता के 30 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार मेहता पिछले चार महीनों से गंभीर किडनी रोग से जूझ रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज बाधित हो गया है, और परिजनों को आशंका है कि पैसों की कमी के चलते उनकी जान भी जा सकती है।

वर्तमान में आशीष का इलाज लखनऊ के अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा है कि उन्हें अब तत्काल किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है। परंतु परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण वे इतने बड़े ऑपरेशन का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं।

परिजनों के अनुसार, आशीष का डायलेसिस कराया गया, लेकिन हालत में विशेष सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने बार-बार किडनी प्रत्यारोपण की सलाह दी है। आशीष की 80 वर्षीय मां मालती देवी अपनी किडनी देने को तैयार हैं, लेकिन ट्रांसप्लांट में लगने वाली भारी-भरकम राशि जुटाना परिवार के लिए असंभव हो गया है।

आशीष के पिता कामेश्वर मेहता ने बताया कि वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में कमाने वाला कोई और सदस्य नहीं है। इस स्थिति में लाखों रुपये का खर्च वहन करना उनके लिए नामुमकिन है।

उन्होंने विधायक नरेश प्रसाद सिंह, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, गढ़वा जिला प्रशासन, तथा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से मदद की अपील की है, ताकि उनके बेटे का जीवन बचाया जा सके।

कामेश्वर मेहता ने कहा कि कोई भी मदद करना चाहे तो उनसे उनके मोबाइल नंबर 7781835532 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने दुख जताया कि यदि समय रहते आर्थिक सहायता नहीं मिली, तो उनका बेटा इलाज के अभाव में जिंदगी की जंग हार सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!