कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

Location: कांडी



कांडी। दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं विशिष्ट अतिथि ऑक्सब्रिज स्टार इंस्टीट्यूट, मेदिनीनगर के निदेशक राहुल चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त अधिकांश विकृतियों का एक प्रमुख कारण शिक्षा का अभाव है। उन्होंने कहा कि जीवन में निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए शिक्षा और शिक्षक दोनों जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि आज अधिकांश युवा डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और आईपीएस बनने की इच्छा रखते हैं, लेकिन युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर लोकसभा और विधानसभा तक भी पहुंचना चाहिए। देश को शिक्षित एवं योग्य नेताओं की आवश्यकता है। जिस दिन लोकसभा और विधानसभा में शिक्षित युवा बड़ी संख्या में पहुंचेंगे, उस दिन भारत के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि समाज जाति और धर्म के आधार पर बंटता जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि चुनाव में उम्मीदवार की योग्यता देखकर मतदान करें, न कि जाति और धर्म के आधार पर। उन्होंने युवाओं से राजनीति में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं के राजनीति में आने से समाज और लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव आएगा।
उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केवल विद्यालय में पढ़ाई करने से बच्चों को समग्र ज्ञान नहीं मिल सकता। बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों और समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक, अभिभावक और समाज मिलकर प्रयास करेंगे, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।
उन्होंने कहा कि अब उनकी उम्र अवकाश ग्रहण करने की ओर है और ऐसे समय में युवाओं को आगे आकर समाज एवं देश की जिम्मेदारी संभालने की आवश्यकता है। इसी क्रम में उन्होंने कांडी प्रखंड से अंकों के आधार पर चयनित टॉप-10 छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी गुप्ता, नव्या मिश्रा, निक्की चौबे, हेमराज कुमार, लव यादव, प्रत्यूष पांडेय, ज्योति कुमारी, शुभम मेहता, रोहित साव, सुधांशु पांडेय सहित कई मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर, अमित कुमार, साजिद सैम, ओमप्रकाश वर्मा, रौशन कुमार, जयप्रकाश विश्वकर्मा सहित संगठन के कई कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मौके पर मुखिया ललित बैठा, विनोद द्विवेदी, प्रखंड अध्यक्ष जवाहर राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!