कनहर नदी से अवैध बालू खनन, मुखिया ने पकड़ा ट्रैक्टर; रंका पुलिस को सौंपी कार्रवाई

Location: Ranka

रंका/गढ़वा :- रंका थाना क्षेत्र के अनहर गांव के किनारे स्थित कनहर नदी से पिछले एक सप्ताह से अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा था। दर्जनभर से अधिक बालू कारोबारियों द्वारा बेखौफ होकर जेसीबी मशीनों की मदद से बालू की ढुलाई की जा रही थी। सोमवार की रात चुतरु पंचायत के मुखिया मो. खालिद एवं उनके समर्थकों ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़कर रंका पुलिस को सौंपा।

मुखिया मो. खालिद ने जानकारी दी कि चुतरु गांव निवासी राजेन्द्र यादव इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना है। उसके साथ करीब दर्जनभर लोग जुड़े हुए हैं। कनहर नदी के अनहर घाट से प्रतिदिन लगभग डेढ़ दर्जन ट्रैक्टरों के माध्यम से रनपुरा, चिनियां और रंका थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर व बरदरी समेत कई गांवों में ऊंचे दामों पर बालू की बिक्री की जा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस अवैध कारोबार में क्षेत्र के प्रभावशाली राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का संरक्षण प्राप्त है। रंका थाना पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, हालांकि जेसीबी चालक मौके से मशीन लेकर फरार हो गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!