कचनार के फूल ने विश्व पुस्तक मेले में बनाई खास पहचान

Location: Bhavnathpur

स्थानीय कवि एवं उपन्यासकार सुरेन्द्र चंद्रवंशी ‘सचेत’ की चौथी पुस्तक “कचनार के फूल” (काव्य/ग़ज़ल संग्रह) नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में साहित्य प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इस पुस्तक का प्रकाशन नवी मुंबई की शब्दगाथा मीडिया पब्लिशर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है और यह उनके स्टॉल पर प्रदर्शित है।

कुछ दिन पहले ही इस पुस्तक का भव्य लोकार्पण लौहनगरी टाटा में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती, झारखंड इकाई द्वारा आयोजित समारोह में किया गया था। इससे पहले भी श्री चंद्रवंशी की रचनाएँ साहित्य जगत में सराही जा चुकी हैं, जिनमें “धूप छांव” (काव्य प्रवाह), “यादों का पिटारा” (काव्य रसधारा), “पश्चाताप” (उपन्यास), और “आए अवध श्रीराम” (सांझा संकलन) शामिल हैं।

सुरेन्द्र चंद्रवंशी ‘सचेत’ वर्तमान में बीएसएम कॉलेज, भवनाथपुर के भूगोल विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही, वे पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि विश्व पुस्तक मेला में उनकी पुस्तक की सहभागिता क्षेत्र और समाज के लिए गर्व की बात है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!