एंटी क्राइम चेकिंग में बड़ी सफलता, देसी सिक्सर व बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 3 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

मेदिनीनगर (पलामू): सदर थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से एक देसी सिक्सर (रिवॉल्वर), छह जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 7:40 बजे दुबीयाखांड की ओर जाने वाले चेक पोस्ट पर नियमित एंटी क्राइम चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान एक आरोपी की कमर से छह राउंड क्षमता वाला देसी सिक्सर बरामद हुआ। हथियार से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने हथियार और मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 72/26, दिनांक 4 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए), 26 एवं 35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में चियांकी टोला कुसुमटांड़ निवासी 28 वर्षीय प्रकाश कुमार सिंह, 23 वर्षीय रवि प्रजापति तथा चियांकी डीएवी चौक निवासी 50 वर्षीय सुदर्शन सिंह शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी सिक्सर, छह जिंदा कारतूस और जेएच-03 एजी-3128 नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है।
छापेमारी दल में एएसआई बसंत कुमार दुबे के साथ पुलिस जवान श्रवण कुमार मेहता, संजय राम, मनीष कुमार दुबे, शैलेश कुमार शुक्ला एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    करुई में धूमधाम से मना मां कामाख्या धाम का तृतीय वार्षिकोत्सव, पालकी व कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    करुई में धूमधाम से मना मां कामाख्या धाम का तृतीय वार्षिकोत्सव, पालकी व कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    कटहर कला पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक से मिलीं मुखिया, पीसीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग

    कटहर कला पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक से मिलीं मुखिया, पीसीसी सड़क निर्माण की उठाई मांग

    एंटी क्राइम चेकिंग में बड़ी सफलता, देसी सिक्सर व बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

    एंटी क्राइम चेकिंग में बड़ी सफलता, देसी सिक्सर व बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

    मंत्री राधाकृष्ण किशोर की नाराजगी के मायने, अब कहीं घातक न हो जाए विष

    मंत्री राधाकृष्ण किशोर की नाराजगी के मायने, अब कहीं घातक न हो जाए विष

    बरडीहा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ व कर्मियों का प्रशिक्षण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    बरडीहा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ व कर्मियों का प्रशिक्षण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    सिक्सर बनानें की फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन: दो पिस्टल के साथ दो हुए गिरफ्तार:जेल से छूटते के बाद फिर से सिक्सर बनाना किया शुरु किया था मास्टर माइंड संजय

    सिक्सर बनानें की फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन: दो पिस्टल के साथ दो हुए गिरफ्तार:जेल से छूटते के बाद फिर से सिक्सर बनाना किया शुरु किया था मास्टर माइंड संजय
    error: Content is protected !!