ईंट लदा ट्रैक्टर की चपेट में आकर 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सेहरा गांव निवासी रामू साव उम्र 59 वर्ष की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रामू साव गुरुवार की रात करीब 7:30 बजे अपने खेत से घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में अज्ञात ईट लदा ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।वही घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी घायल रामू साव के परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल रामू साव को इलाज के लिए लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर लेस्लीगंज थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।अस्पताल में डॉक्टर रोहित पांडे के नेतृत्व में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।वही इस घटना के बाद से पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालक की खोजबीन में जुट गई है।जबकि परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के धनगांव गांव में स्थित ईट भट्टा का है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!