आदित्य बिड़ला,आरके पब्लिक और बीएसकेडी अपने अपने मैच जीते

Location: Garhwa

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर वर

गढ़वा

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गुरुवार को चिकित्सा पदाधिकारी सह समाजसेवी डॉ कुलदेव चौधरी, प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह समाज सेवी नंद कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया आदित्य बिड़ला ने आरके पब्लिक नगर को 56 रन से, आरके पब्लिक मझिआंव एडीएम पब्लिक स्कूल को दस विकेट से और बीएसकेडी पब्लिक स्कूल ने रोमांचक मुकाबले में ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कृष के 43 और अरबाज के 39 रन के सहारे निर्धारित ओवर में एक विकेट खोकर 147 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी आरके पब्लिक स्कूल नगर की टीम आयुष के 55 रन के सहारे निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 91 रन ही बना पाई। आदित्य बिड़ला की और से कृष ने दो विकेट लिया। दूसरे मैच में एडीएम पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 रन पर ही सिमट गई।आरके पब्लिक मझिआंव की और से आदर्श ने तीन,अर्पित ने एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव ने दुर्गेश के 32 रन के सहारे बिना विकेट खोए एडीएम पब्लिक स्कूल को दस विकेट से हराया। तीसरे मैच में बीएसकेडी पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में प्रतीक 42 और लव के 12 रन के सहारे चार विकेट खोकर 109 रन बनाए।ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल की और से युवराज ने तीन विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल ने निर्धारित ओवर में चार विकेट खोकर 103 रन ही बना पाई। ज्ञान निकेतन को छह गेंद पर 18 रन की जरूरत थी पर टीम के खिलाड़ी 15 रन ही बना पाई।
परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार आदित्य बिड़ला के कृष को,आरके पब्लिक स्कूल के दुर्गेश को बीएसकेडी के प्रतीक को डॉ कुलदेव चौधरी , नंद कुमार गुप्ता,न्यूरो फिजिशियन डॉ पी के वर्मा, उमेश सिंह, इंजीनियर रविकांत पाल, आरके पब्लिक स्कूल के प्राचार्य केआर झा,डॉ अतुल्य शंकर मिश्रा,ने प्रदान किया।
इस मौके पर डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि खेल मानव जीवन का एक अभिन्न अंग हैं, जो न केवल शारीरिक गतिविधि प्रदान करते हैं बल्कि दूसरों से जुड़ने और महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करने का एक माध्यम भी हैं । उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बीच अपना जन्म दिन मनाना बहुत अच्छा लगता है। आने वाले दिनो में भी अपना जन्म दिन मैदान में ही आप लोग के बीच मने इसका प्रयास करेंगे।
इस मौके पर मनीष उपाध्याय अभिषेक द्विवेदी,मनोज तिवारी,कमलेश दुबे, रविरंजन चौबे, आकाश कुमार, प्रिंस सोनी,मोहित सिन्हा, रोहन तिवारी, दिव्या रंजन चौबे, प्रवीण मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!