अवैध हथियार के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार भेजे गए जेल

Location: पलामू

मेदिनीनगर। सदर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा गोली के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर रविवार को उन्हें जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सतबरवा की ओर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु सदर थाना, डालटनगंज से एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।टीम द्वारा टोल प्लाजा, चुकरु के पास सघन निगरानी शुरू की गई। कुछ समय बाद एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति डालटनगंज की ओर से आते दिखे, जिन्हें रुकने का संकेत दिया गया। परंतु दोनों व्यक्ति पुलिस बल को चकमा देकर भागने लगे, जिन्हें तत्परता से पीछा कर पकड़ा गया।प्राथमिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों अभियुक्त राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं एवं उनके निर्देश पर चियांकी से पोलपोल (सतबरवा) में हाइवे निर्माण साइट पर गोलीबारी करने जा रहे थे।उक्त घटना के संबंध में सदर थाना कांड संख्या – 77/2025, दिनांक – 02.08.2025, अंतर्गत धारा
303(2)/336(3)/111(3)/3(5) BNS 2023 एवं
25(1-B)(a)/26/35 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर, दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक – 03.08.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में राकेश कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता – घनंजय बड़ाईक, सा० लोहरसी, थाना पिपराटांड़, पलामू एयर रजनीकांत मेहता, उम्र 22 वर्ष, पिता – सुनील मेहता, सा० लोहड़ी, थाना पड़वा, पलामू का नाम शामिल है। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से पुलिस ने1. एक देशी कट्टा,2. तीन जिंदा कारतूस,3. दो मोबाइल फोन,4. एक चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट – JH03T-4239 बरामद किया है।छापामारी अभियान में एसआई रंजित कुमार,मनोज मुण्डा पुलिस जवान अनुराग सिंह,वेद प्रकाश,रोहित कुमार,गृह चालक अविनाश कुमार शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!