अयोध्या में भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बंशीधर मंदिर में विशेष पूजा और पाठ

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर शनिवार को ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया।

श्री बंशीधर मंदिर में श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से अहले सुबह भगवान श्री कृष्ण के सहस्त्र नाम का अर्चन किया गया। तत्पश्चात हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया। यह पूजा मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर तिवारी, पंडित सत्यनारायण मिश्र, पंडित श्रीकेश पांडेय, पंडित शांति भूषण पांडेय, पंडित श्रीराम दुबे, डॉ शशिकांत शुक्ला आदि के द्वारा की गई।

मौके पर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजेश प्रताप देव, अधिवक्ता राजेश पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, सुरेश विश्वकर्मा, राजन प्रसाद, उत्कर्ष जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

इसी प्रकार, जासा गांव स्थित हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजन-अर्चन और 1100 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूजन-अर्चन विद्वान पंडित सुधांशु मिश्रा के द्वारा संपन्न कराया गया। यजमान के रूप में सपत्नीक राजेश पांडेय थे।

मौके पर वीडी पांडेय, रविंद्र पांडेय, दिनेश पांडेय, रामचंद्र सेठ, कामेश्वर पांडेय, अशोक पांडेय, विपुल पांडेय, उदय पांडेय, आकाश पांडेय, विजय सेठ, जितेंद्र सेठ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!