अभाविप प्रदेश अधिवेशन की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे नीलांबर–पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह

Location: Garhwa

गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के चार दिवसीय 26वें प्रदेश अधिवेशन के तहत आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन नीलांबर–पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह करेंगे। यह उद्घाटन 25 दिसंबर को संध्या 3:00 बजे गढ़वा स्थित रामलला मंदिर परिसर में किया जाएगा।
अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा निर्मित इस प्रदर्शनी को “प्रा. यशवंत राव केलकर मंडपम” नाम दिया गया है। प्रदर्शनी में परिषद द्वारा बीते एक वर्ष में किए गए विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत की गई है। इसके साथ ही संविधान के 75 वर्ष, आपातकाल के 50 वर्ष तथा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियों को चित्रों और तथ्यों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
अधिवेशन व्यवस्था प्रमुख श्री मंजुल शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी किसी भी अधिवेशन का प्रमुख आकर्षण होती है और इसे पूरी तरह परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा ही तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी रचनात्मक और तथ्यात्मक रूप से तैयार की गई है, जिससे विद्यार्थियों और आमजन को महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिल सके।
प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह में जिले भर के विद्यार्थी, शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे, जो रचनात्मक तरीके से अपने प्रदेश, देश और महापुरुषों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!