टीजीटी शिक्षक दिनेश कुमार यादव निलंबित, मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप

गढ़वा जिले के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय के टीजीटी शिक्षक दिनेश कुमार यादव को मानसिक प्रताड़ना, धमकी देने और अभद्र व्यवहार के आरोपों के तहत निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा द्वारा जारी ज्ञापन संख्या 1868 (दिनांक 13 दिसंबर 2024) के अनुसार, यह कार्रवाई तत्कालीन जिला शिक्षा अधीक्षक की जांच रिपोर्ट (ज्ञापांक 985, दिनांक 23 अक्टूबर 2023) के आधार पर की गई है, जिसमें शिक्षक दोषी पाए गए हैं।

दिनेश कुमार यादव पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय की तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापिका विद्यानि बाखला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और धमकी दी। जांच के दौरान इन आरोपों को सत्य पाया गया। विभाग को दिए गए उनके शो-कॉज नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें निलंबित कर रंका के शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान, दिनेश कुमार यादव को रंका कार्यालय में उपस्थित रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। विभाग की ओर से उन्हें जीवन निर्वहन भत्ता प्रदान किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!