स्कूल बस के चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

Location: Ranka

रंका : चिनियां थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी शिवनारायण सिंह के पुत्र जगन सिंह 47 वर्ष की बुधवार के दोपहर बाद करीब तीन बजे रंका चिनियां मुख्य पथ पर कंचनपुर ग्राम पंचायत सचिवालय के समीप मोटरसाइकिल और स्कूली वाहन के टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के तत्काल बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां अस्पताल में पहुंचते तक उसकी मौत हो गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बरवाडीह गांव निवासी जगन सिंह बुधवार के सुबह अपने घर से दैनिक उपयोग की सामग्री की खरीदारी करने अपने मोटरसाइकिल से रंका बाजार आया हुआ था सामान खरीदने के बाद निश्चिंत होकर उसने शराब का सेवन किया और सामान लेकर अपने मोटरसाइकिल से काफी तेज रफ्तार में घर जा रहा था वहीं कंचनपुर ग्राम पंचायत सचिवालय के समीप विपरित दिशा से स्कूली बच्चों को उनके घर छोड़कर आ रहे क्रूज़र वैन से आमने-सामने टक्कर हो गई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक काफी तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए स्कूली वैन में जोरदार टक्कर मारा जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई घटना के तत्काल बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायलावस्था में उसे लेकर रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!