रंका चेकपोस्ट पर चुनाव निगरानी टीम ने पकड़े ₹2.81 लाख, दो वाहन जब्त

Location: Ranka

रंका (गढ़वा): आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु बनाई गई निगरानी टीम द्वारा गुरुवार को झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित कनहर नदी चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया। दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार की टीम ने इस दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे दो वाहनों से कुल ₹2,81,000 बरामद किए।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से आ रहे वाहन संख्या BR 01HE1913 की जांच में बिहार, नालंदा के निवासी विकास कुमार के पास से ₹2,00,000 नकद बरामद हुए। इसके अलावा, वाहन संख्या JH 03A H 0862 से छत्तीसगढ़ के महावीर गंज, चिनिया निवासी रामानंद कुमार सोनी के पास से ₹81,000 जब्त किए गए।

पिछले शुक्रवार को इसी स्थान पर जांच के दौरान एक सीएसपी संचालक के वाहन से ₹87,000 बरामद किए गए थे। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि जब्त की गई राशि की सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!