कांडी +2 की प्रधानाध्यापिका के गिरफ्तारी के पीछे गहरी साजिश, मामले की हो निष्पक्ष जांच : प्रिन्स

Location: कांडी

कांडी : राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय कांडी के प्रभारी प्रधानाध्यापिका को स्कूली समय के बीच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू के द्वारा गिरफ्तार किया जाना विद्यालय के साख ले लिए दुखद घटना है। इस घटना के बाद विद्यार्थी भी हैरान और परेशान हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि घटना की सत्यता की जांच होनी चाहिए और जो भी इस पूरी घटना में दोषी पाए जाते हैं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

उक्त बातें अभाविप कांडी के नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कही। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापिका की गिरफ़्तारी विद्यालय पर भी कई सवाल खड़ा करती है। विद्यालय में कुछ ऐसे शिक्षक के रूप में नकाबपोश लोग हैं जिन्हें विद्यालय हित व छात्र के हितो से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है। दिलचस्प बात तो यह की यहां शिक्षक गुट बनाकर विद्यालय की शान्ति व्यवस्था को भंग करने का गहरी साजिश व षड्यंत्र रचते हैं।
प्रिन्स ने कहा कि वैसे तो मामला जांच का अधीन है किंतु मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं की निष्पक्ष जांच के बाद बड़ा खुलासा होगा। मुझे जहां तक जानकारी है की वोकेशनल एजुकेशन का पैसा पहले खर्च किया जाता है तब बी आर सी द्वारा बिल पास होता है। और यही काम मैडम द्वारा किया गया था, अपने पैसों से वोकेशनल टूर वगैरह कराई तथा चार या पांच वेंडर बनाई जिसमें से एक वेंडर धर्मेन्द्र रजक व्यवसायिक शिक्षक भी थे, इनके खाते में बी आर सी के द्वारा 56000 रुपए भेजें गए थें उसी पैसे का मांग मैडम द्वारा किया जा रहा था। धर्मेन्द्र रजक जो आवेदन एसीबी टीम को दिए हैं वह आवेदन भी उनके द्वारा नही बनाया गया है यहां तक कि धर्मेन्द्र रजक का हस्ताक्षर भी सहयोगी षड्यंत्रकारियों ने ही कर दिया है यह भी गंभीर जांच का विषय हैं। इतना ही नहीं यदि पैसे रिश्वत के थे तो दिनांक 06-08-24 को भी धर्मेंद रजक के द्वारा उसी छप्पन हजार रुपए में से दस हज़ार रुपए आरोपी प्रधानाध्यापिका को विद्यालयकर्मियों के सामने दिया गया है साक्ष्य के तौर पर ऑफिस में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा सकता है। सबके सामने घुस लिया जा सकना अविश्वसनीय है। परिषद का स्पष्ट तौर पर मानना है कि इस प्रकार की घटना से विद्यालय परिसर की छवि और विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अपने कार्यकाल में खुद दो बार सस्पेंड हुए और अपने कार्य के प्रति निष्क्रिय शिक्षकों का गुट द्वारा आय दिन विद्यालय के अन्य शिक्षकों को भड़काने का प्रयास रहता है। ये तो कक्षा संचालन के समय भी शिक्षक सदन में खराटे लेते हैं। आवश्यकता पड़ी तो साक्ष्य के तौर पर वीडियो क्लिप भी दूंगा। सरकारी विद्यालयों में उन्ही के बच्चे आते हैं जो की बेबस, लाचार हैं या उनकी क्षमता प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने की नहीं हैं। ऐसे घृणित कार्यों व आपसी गुटबाज़ी में क्षेत्र की बच्चों का भविष्य पीस रहा है। उक्त घटना का जितना जल्दी निपटारा हो छात्रहित में वही बेहतर है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!