जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा द्वारा आयोजित आंख जांच शिविर में सैकड़ों बच्चों और लोगों ने कराई जांच

Location: Garhwa

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने जायन्ट्स सेवा सप्ताह के तहत ज्ञान निकेतन स्कूल में बच्चों और आम लोगों के लिए एक आंख जांच शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जायन्ट्स इंटरनेशनल के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह का हिस्सा था। इस शिविर की अध्यक्षता जायन्ट्स अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने की।
शिविर में टाइटन आई टेक्नीशियन द्वारा सैकड़ों बच्चों और लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें आंखों की देखभाल के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
इस अवसर पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, उपाध्यक्ष मनोज केसरी, रूपा गंजी, पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता, जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, दीपक तिवारी, वित्त निदेशक अशोक केशरी, रबिंद्र केशरी, सुनील अग्रवाल, अरुण सोनी, मंदीप प्रसाद, विजय केशरी, और विजय जेनरल आदि सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
ग्रुप के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहायक होते हैं और जायन्ट्स ग्रुप का यह कदम बेहद सराहनीय है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!