डॉ. एम. एन. खान का दावा: मिथिलेश, सतेंद्रनाथ, और गिरिनाथ ने जनता को ठगा, सिर्फ अपनी संपत्ति बढ़ाई

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जनता के बीच अपनी पहचान बनाने वाले AIMIM प्रत्याशी डॉ. एम. एन. खान ने पूर्व और वर्तमान विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के खोखले वादों के साथ ये नेता फिर एक बार जनता को छलने के लिए चुनावी मैदान में हैं।
डॉ. खान ने कहा कि वर्षों के शासनकाल में गिरिनाथ सिंह, सतेंद्रनाथ तिवारी और मिथिलेश ठाकुर ने क्षेत्र के गरीबों का हक लूटकर सिर्फ अपना विकास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुल-पुलिया और सड़कों के विकास के नाम पर केवल कमीशनखोरी हुई है। अगर क्षेत्र का विकास सच में हुआ होता, तो आज बेरोजगारी और पलायन की समस्या चरम पर न होती। शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति भी आज जर्जर हालत में है।
डॉ. खान ने गढ़वा प्रखंड के पिपरा, चमरही, संग्रहे और अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत जनता से मुलाकात की और 13 नवंबर को अपने बूथ पर जाकर क्रमांक संख्या 5 पर पतंग_छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग मिलने पर वे गढ़वा-रंका को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!