चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर – आजादी का महापर्व व 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर के मुख्य बाजार में गुलाब मेमोरियल स्थित झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज श्री बंशीधर नगर इकाई के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर ने आन, बान व शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया।ध्वजारोहण के बाद उपस्थित व्यवसाइयों ने राष्ट्रगीत गाकर तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस दौरान हमारे देश के वीर शहीद जवानों को याद किया गया। उनकी कुर्बानी को याद कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे..भगत सिंह अमर रहे.. पंडित जवाहरलाल नेहरु अमर रहे.. सुभाष चंद्र बोस अमर रहे.. आदि के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मौके पर चेंबर के तरफ से प्रसाद स्वरूप मिठाई बाटी गई। आजादी का महापर्व के अवसर पर चेंबर अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज हमें जो आजाद मिली है। उसके लिए हमारे वीर शहीद जवानों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। मातृभूमि की रक्षा के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी, उन वीर शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे मातृभूमि के असली सपूतों थे। जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर देश को आजादी दिलाई और आज हम सब खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। ऐसे वीर शहीद सदैव हमारे दिलों में व यादों में जिंदा रहेंगे। मौके पर थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव गोपाल प्रसाद जायसवाल, वरिष्ट पत्रकार धीरेंद्र चौबे,वीरेंद्र प्रसाद अग्रहरी,मिक्की जायसवाल,मनोज कुमार, कामेश्वर प्रसाद,तस्लीम ख़ान,विनोद प्रसाद,राजन कुमार सोनी,उमेश कुमार चाहत, रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू,रंजन कुमार छोटू,राहुल कुमार,राजीव कुमार सोनी, ओम प्रकाश दिलु सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!