बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

Location: रांची

रांची: बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने आज अपने इस्तीफे की घोषणा की। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस्तीफा दिए जाने की जानकारी दी। उनके इस्तीफे दिए जाने की खबर से बिहार में सनसनी फैल गई। उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। शिवदीप लांडे अभी पूर्णिया रेंज के आईजी थे। सोशल मीडिया पर इस्तीफा का ऐलान करने वाले भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शिवदीप लांडे ने कहा है कि 18 वर्षों की सेवा के बाद आज वह त्यागपत्र दे रहे हैं। नौकरी के दौरान उन्होंने ईमानदारी से बिहार के लोगों की सेवा की। हमने बिहार को सर्वोच्च स्थान पर रखा। ईमानदारी से काम किया। यदि इस दौरान कोई त्रुटि रह गई तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं। आगे उन्होंने लिखा है कि वह बिहार में ही रहेंगे और यहां के लोगों की सेवा करते रहेंगे। शिवदीप लांडे चर्चित पुलिस अधिकारी थे। बिहार कैडर के थे। चर्चा है कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होकर बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। वह प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल होकर पटना के किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव लड़ने की योजना के तहत ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। हालांकि उन्होंने अभी ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है। लेकिन यह कहकर साफ कर दिया है कि वह जनता की सेवा करेंगे । इसका मतलब है कि वह राजनीति में जाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!