भवनाथपुर: बसपा छोड़ सैकड़ों समर्थक हुए भाजपा में शामिल, विधायक भानु प्रताप शाही पर जताया विश्वास

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर: झारखंड के फायरब्रांड नेता और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भानु प्रताप शाही के कार्यों से प्रभावित होकर शनिवार को बसपा के कई प्रमुख नेता और सैकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वालों में बसपा नेता महफूज आलम, बीडीसी शकील अहमद, छोटू खान, डॉ. जहीर अहमद, उपेंद्र यादव, बद्रीनारायण यादव, मुजाहिद अंसारी, खुशमुहमद अंसारी, असरफ हुसैन, सगीर अंसारी, ओहाब अंसारी, इसराइल अंसारी, रिजवान अंसारी, कलाम अंसारी, सलीम अंसारी, आलम अंसारी सहित अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने आवास पर सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया। भाजपा में शामिल हुए इन समर्थकों ने आगामी विधानसभा चुनाव में भानु प्रताप शाही को फिर से विधायक बनाने का संकल्प जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में रोजगार सृजन और विकास कार्यों में तेजी आई है, जिसे आगे भी जारी रखने की जरूरत है।

इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, दयानंद भगत, दयानंद सोनी, मनोज पहाड़िया, सुनील यादव, प्रेम प्रकाश रमन सहित अन्य कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!