724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 11, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर (पलामू)। गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने 724 ग्राम अफीम के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, एक पिट्ठू बैग तथा 450 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि पड़वा क्षेत्र से तीन व्यक्ति काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से अफीम लेकर डालटनगंज की ओर जा रहे हैं। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने सिंगराखुर्द स्थित दरहस बाबा के समीप फोरलेन सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध बाइक को रोककर तीनों युवकों की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान बाइक चालक आदित्य कुमार के पिट्ठू बैग से प्लास्टिक में लिपटा अफीम जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी मात्रा लगभग 724 ग्राम पाई गई। पूछताछ में आरोपी बरामद पदार्थ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
गिरफ्तार आरोपियों में जीएलए कॉलेज, कचरवा डैम निवासी आदित्य कुमार (20), नावाबाजार निवासी नितिश कुमार (20) तथा छतरपुर निवासी रोशन कुमार (22) शामिल हैं।
इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 76/2026, दिनांक 10 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(बी), 21(बी), 22(बी) एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!