30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

Location: Shree banshidhar nagar



श्री बंशीधर नगर। पूर्व मंत्री रामचन्द्र केशरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों को रोजगार देने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से जी राम जी योजना शुरू की है, लेकिन राज्य सरकार और जिला प्रशासन की उपेक्षा के कारण योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। इससे मजदूरों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है और पलायन की स्थिति बन रही है।
पूर्व मंत्री ने बुधवार को चेचरिया स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता कर यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जिला स्तर पर योजना के लिए आवंटन राशि उपलब्ध कराई गई है। इसके बावजूद जिले में योजना के तहत काम शुरू नहीं होने से मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि एक ओर प्रकृति की मार का असर किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर रोजगार के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में असंतोष बढ़ रहा है। समय रहते राज्य सरकार और जिला प्रशासन को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।
रामचन्द्र केशरी ने कहा कि 30 अगस्त तक प्रत्येक गांव में जी राम जी योजना के तहत योजनाओं का चयन कर काम शुरू कराया जाए और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर उत्पन्न होने वाली स्थिति की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और जिला प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि जिस तरह रोजगार के सवाल पर नौजवान छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, उसी तरह रोजगार की मांग को लेकर गांव-गांव के मजदूर भी जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी मांग रख सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से समय रहते इस दिशा में पहल करने की मांग की।
प्रेसवार्ता में रघुराज पांडेय, मथुरा पासवान, नंदकिशोर प्रसाद, मुन्ना गुप्ता, सलीम अंसारी, रमेश प्रसाद, अरुण कुमार, हीरा प्रसाद, सोबराती खां सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!