Location: पलामू
मेदिनीनगर।पड़वा थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी मनोज राम के पुत्र ओम प्रकाश उम्र 30 वर्ष बीती रात मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीटू,नीरज कुमार सिंह, शशि रंजन पांडे और पुलिस जवान विकाश कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।












