25 जनवरी को बूथ स्तर पर होगा प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम : विकास तिवारी

गढ़वा : भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक के रूप में विकास तिवारी तथा सह संयोजक के रूप में ओमप्रकाश गुप्ता एवं मनोज जायसवाल को नियुक्त किया है।
मन की बात कार्यक्रम के गढ़वा जिला संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि आगामी 25 जनवरी को जिले भर में बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को आयोजित होता है और कार्यक्रम के पश्चात इसकी जानकारी सरल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने से प्रेरणादायक विचार और नवाचार सामने आते हैं।
विकास तिवारी ने कहा कि गढ़वा जिले के सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत–श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!