24 घंटे के भीतर काम पर लौटें हड़ताली मनरेगा कर्मी, अन्यथा होगी कार्रवाई : डीडीसी

Location: Garhwa

गढ़वा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी संचालन एवं ग्रामीणों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने जिले के हड़ताली मनरेगा कर्मियों को 24 घंटे के भीतर अपने कार्यस्थल पर वापस लौटने का निर्देश दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि मार्च 2026 से मनरेगा कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के कारण जिले में मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन तथा ग्रामीणों को समयबद्ध रोजगार उपलब्ध कराने में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। मनरेगा एक मांग आधारित योजना है, जिसके तहत ग्रामीणों द्वारा कार्य की मांग किए जाने पर 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य है। हड़ताल के कारण योजनाओं के संचालन और रोजगार सृजन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि विभागीय निर्देशों एवं पूर्व में जारी आदेशों के आलोक में हड़ताल पर गए कर्मियों को पहले भी सेवा पर लौटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक सभी कर्मी कार्य पर वापस नहीं लौटे हैं। इसके कारण मार्च, अप्रैल और मई 2026 के दौरान निर्धारित मानव-दिवस सृजन लक्ष्य भी प्रभावित हुआ है।
डीडीसी प्रेमलता मुर्मू ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी हड़ताली मनरेगा कर्मी 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से अपनी सेवाओं में योगदान सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पर वापस नहीं लौटने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार एवं विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने मनरेगा से जुड़े सभी कर्मियों से जनहित एवं ग्रामीण विकास के व्यापक उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अविलंब कार्य पर लौटने तथा योजनाओं के सफल संचालन में सहयोग करने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    आवास सर्वेक्षण में अवैध वसूली का आरोप, रक्सी के ग्रामीणों ने बीडीओ से की जांच और कार्रवाई की मांग

    आवास सर्वेक्षण में अवैध वसूली का आरोप, रक्सी के ग्रामीणों ने बीडीओ से की जांच और कार्रवाई की मांग

    राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अर्पणा कुमारी ने जीता सिल्वर मेडल, एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय का बढ़ाया मान

    राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अर्पणा कुमारी ने जीता सिल्वर मेडल, एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय का बढ़ाया मान

    अभाविप के प्रदेश अभ्यास वर्ग में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, डॉ. सत्यदेव पांडेय बने पलामू विभाग प्रमुख, प्रो. मनीष तिवारी को मिली गढ़वा जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

    अभाविप के प्रदेश अभ्यास वर्ग में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, डॉ. सत्यदेव पांडेय बने पलामू विभाग प्रमुख, प्रो. मनीष तिवारी को मिली गढ़वा जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

    गढ़वा में 15 से 24 जून तक दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष नामांकन अभियान, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    गढ़वा में 15 से 24 जून तक दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष नामांकन अभियान, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    24 घंटे के भीतर काम पर लौटें हड़ताली मनरेगा कर्मी, अन्यथा होगी कार्रवाई : डीडीसी

    24 घंटे के भीतर काम पर लौटें हड़ताली मनरेगा कर्मी, अन्यथा होगी कार्रवाई : डीडीसी

    नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाएं रोक, दोषियों पर दर्ज करें एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी : डीसी

    नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाएं रोक, दोषियों पर दर्ज करें एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी : डीसी
    error: Content is protected !!