23 अगस्त को मनाया जाएगा बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 41वा वार्षिकोत्सव

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर के गांधी स्मृति टाउन हॉल में 23 अगस्त को श्री गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 41वा वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।पूजा को सफल बनाने को लेकर रिलैक्स इन होटल में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयजन किया गया।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिला अध्यक्ष प्रभात गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 अगस्त को श्री गणिनाथ गोविंद जी महाराज की जयंती काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक आलोक चौरसिया, और हमारे समाज के कार्यरत जिला शिक्षा अधीक्षक पलामू संदीप गुप्ता, प्रथम महापौर अरुणा शंकर,राजकुमार गुप्ता,मंगल सिंह,मनोज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के जो बच्चे दसवीं कक्षा में अच्छे अंक से सफल हुवे है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के हजारों लोग 23 अगस्त को एकजुट होंगे।वहीं मौके पर उपस्थित समाज के जिला मंत्री मनोहर कुमार लाली ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक श्रीगणिनाथ गोविंद जी का पूजन एवं भजन तथा 9:30 बजे से झंडोतोलन का कार्यक्रम किया जाएगा।वही 10 बजे से प्रसाद वितरण 11:00 बजे से शोभायात्रा नगर भ्रमण
1:00 बजे से सामूहिक भोजन एवं खेलकूद प्रतियोगिता,2:00 बजे से मंच पर दीप प्रज्वलित स्वागत गान अतिथियों का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और 4:00बजे से पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।मौके पर नवीन गुप्ता उर्फ लाल बाबू, शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार गुप्ता,विशाल कुमार,आशीष कुमार गुप्ता,रंजन कुमार उर्फ पप्पू,माया गुप्ता ,पूनम देवी,रेणु देवी,अमर कुमार गुप्ता,अमर कुमार विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार,बृजेश कुमार, मृत्युंजय कुमार,अशोक कुमार सहित समाज के अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!