16 वर्षीय छात्र की ट्रेन दुर्घटना में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Location: कांडी

कांडी (गढ़वा)। कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी गांव निवासी सुजीत कुमार दुबे के 16 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार दुबे की मौत सोमवार सुबह लगभग 6 बजे ट्रेन दुर्घटना में हो गई।

घटना का विवरण
प्रकाश कुमार अपने पैतृक आवास बलियारी से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशियारा रेलवे स्टेशन के पास डाली गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मोहम्मदगंज पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एएसआई शेख अमानुल्लाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर पड़े शव के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल भी बरामद की। मृतक की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक आवास बलियारी लाया गया।

छात्र का परिचय और पारिवारिक स्थिति
प्रकाश कुमार कांडी प्लस टू उच्च विद्यालय में 11वीं कक्षा का छात्र था। वह राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मृतक अपने पीछे एक छोटा भाई और दो छोटी बहनें छोड़ गया है।

शोक की लहर
इस दर्दनाक घटना से परिवार सहित पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक का अंतिम संस्कार सोन नदी के श्मशान घाट पर किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!