Location: Manjhiaon
मझिआंव थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों को अलग-अलग गांवों से पकड़ा गया।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के मोरबे गांव निवासी फिरंगी राम के 40 वर्षीय पुत्र रमेश राम वर्ष 2013 से फरार चल रहा था। वहीं लोहार पुरवा गांव निवासी दशरथ राम के लगभग 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राम उर्फ जितेंद्र कुमार वर्ष 2019 से फरार था।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए रविवार को दोनों को गढ़वा जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।