
Location: रांची
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड की ओर से संगठनात्मक चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। गढ़वा जिला इकाई का चुनाव 11 जून (बुधवार) को रंका मोड़ स्थित तिवारी रेस्ट हाउस के सभागार में कराया जाएगा। इसी दिन मतदान प्रक्रिया भी पूरी होगी।
चुनाव में जिलाध्यक्ष के पद के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी खुर्शीद अहमद और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद सैफुल्लाह खान को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी है।
चुनाव की समय-सारिणी इस प्रकार है – सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन, 12:30 बजे से 1 बजे तक नाम वापसी, 1:30 बजे से 2 बजे तक दस्तावेजों की जांच और शाम 3 बजे चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
राजद की प्रदेश इकाई ने पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, डेलीगेट्स और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की है। पार्टी ने इसे राजनीतिक महापर्व बताया है। चुनाव को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।