108 सेवा ठप, जनता बेहाल — रितेश चौबे बोले: झामुमो सरकार में कराह रही स्वास्थ्य व्यवस्था

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और हेमंत सरकार जनता की तकलीफों के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है।

रितेश चौबे ने कहा, “108 एम्बुलेंस सेवा बंद होने के कारण पूरे झारखंड, खासकर गढ़वा जिले में मरीजों की जान खतरे में पड़ गई है। कई जगहों पर समय पर एम्बुलेंस न मिलने से गंभीर मरीज इलाज से वंचित रह गए हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के मंत्री और अफसर अपने और अपने परिवार के इलाज के लिए बाहर के राज्यों का रुख करते हैं, लेकिन आम जनता को लाचार हाल में छोड़ दिया गया है।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “मंत्री महोदय सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त हैं, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर वे मौन साधे हुए हैं। जब जनता त्राहिमाम कर रही है, तब मंत्री कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे।

रितेश चौबे ने सरकार से यह सवाल किया कि जब एम्बुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, तो अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? उन्होंने मांग की कि सरकार हड़ताली कर्मचारियों से संवाद करे और समाधान निकाले। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्वास्थ्य मंत्री हालात सुधारने में अक्षम हैं, तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!