स्कूल जा रही छात्राओं से भरा ऑटो पलटा, कई घायल, पांच का अस्पताल में इलाज जारी

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 24, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


पलामू। मेदिनीनगर के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमा गांव के समीप बुधवार सुबह स्कूली छात्राओं से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें पांच छात्राओं का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो पर कुल 14 स्कूली छात्राएं सवार थीं। सभी छात्राएं ऊंटारी रोड स्थित आर.के. गांधी हाई स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान मुरमा गांव के पास ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्राओं को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में कई छात्राओं को चोटें आई हैं, जबकि पांच छात्राओं की स्थिति को देखते हुए उनका इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद छात्राओं के परिजनों में चिंता का माहौल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!