सड़क दुर्घटना में पति गंभीर रूप से घायल,पत्नी की मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर।हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के विशवसिया गांव निवासी राम लखन यादव उम्र 85 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि उनकी पत्नी लालमति देवी उम्र 80 वर्ष की मौत हो गई। इस घटना के बारे में घायल राम लखन यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे हम दोनों पति-पत्नी गांव के एक व्यक्ति अवधेश यादव के साथ ऊपरी गांव में रहमान डॉक्टर के पास इलाज करवाने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक तेज गति से आ रही टेंपो ने हमारी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक से गिरकर दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा घायल दोनों पति पत्नी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने लालमती देवी को मृत घोषित कर दिया।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही घटना के बाद हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गए हैं।घटना के बाद से हुसैनाबाद थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!