श्री सर्वेश्वरी समूह ने विभिन्न अस्पतालों में किया फल एवं सामग्री का वितरण

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा श्री बंशीधर नगर के सदस्यों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों, वृद्ध आश्रमों एवं कुपोषण केंद्रों में फल, बिस्किट, ब्रेड, पानी की बोतल तथा हाथ पंखा का वितरण किया गया।

समूह के सदस्यों ने सबसे पहले अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचकर वहां भर्ती सभी मरीजों को फल, बिस्किट, ब्रेड एवं गर्मी से राहत देने के लिए हाथ पंखा प्रदान किया। इसके बाद सदस्यों ने कुपोषण केंद्र में भी सामग्री वितरित की।

इसके अतिरिक्त गुलाब अस्पताल, वृद्ध आश्रम सहित अन्य स्थानों पर भी मरीजों और जरुरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया गया।

जानकारी देते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा के उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव ने बताया कि समूह का उद्देश्य मानव मात्र की सेवा करना है। इसी भावना के तहत समूह समय-समय पर सेवा कार्य करता है। उन्होंने कहा कि रोगियों के बीच जाकर उनका हालचाल जानने और उन्हें सामग्री उपलब्ध कराने से उनका मनोबल बढ़ता है और समाज के प्रति अपनापन महसूस होता है।

उन्होंने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा समय-समय पर असाध्य रोगों के इलाज हेतु निशुल्क कैंप लगाए जाते हैं। साथ ही, साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर आदि स्थानों पर झाड़ू वितरण कर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है।

उन्होंने कहा कि समूह मानव सेवा के लिए संकल्पित है और इसी दिशा में यह कार्यक्रम संचालित किया गया।

इस अवसर पर समूह के मंत्री आनंद जायसवाल, संयुक्त मंत्री नागेंद्र प्रसाद, राजेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार सिन्हा, मनोज प्रताप देव, नवनीत कुमार सिन्हा, उदय कुमार सिंह, प्रमेंद्र कुमार सिन्हा, दुर्गेश कुमार, श्रवण कुमार, दुर्गावती कुमारी, प्रिया यादव, नीलम यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!