शादी से लौट रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई: महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

Location: Meral

मेराल (गढ़वा):
मेराल थाना क्षेत्र के बाना महुआ के पास हाइवे पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग ब्रह्मस्थान लगमा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। सभी लोग रमुना थाना क्षेत्र के कोरगा गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाना महुआ के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस हादसे में डाल्टनगंज निवासी अनीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मेराल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    शादी से लौट रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई: महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

    शादी से लौट रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई: महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम
    error: Content is protected !!