विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने से विपक्ष बौखलाया : झामुमो कार्यकर्ता

Location: Ramana

रमना
झारखंड विधानसभा के हाल ही में संपन्न शीतकालीन सत्र में भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने से प्रतिद्वंदी दलों में बौखलाहट देखी जा रही है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनु चंद्रवंशी, सुभान अंसारी, रामचंद्र राम, मुन्ना प्रसाद गुप्ता एवं मुन्ना पासवान ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बात कही।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा सत्र के दौरान छात्रवृत्ति योजनाओं के लंबित भुगतान, शिक्षा व्यवस्था की मजबूती, क्षेत्र में सड़क, छात्रावास एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया। इन जनहित से जुड़े सवालों पर सरकार का ध्यान जाने से विरोधी दलों में बेचैनी बढ़ गई है।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्षों से उपेक्षित भवनाथपुर क्षेत्र की समस्याएं अब विधानसभा में उठने लगी हैं, जिससे विपक्ष के पास केवल आलोचना करने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक है और जनसमस्याओं को ईमानदारी से उठाने वाले जनप्रतिनिधियों के साथ खड़ी है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि विधायक अनंत प्रताप देव एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी जनता के हित में काम करती रहेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
    error: Content is protected !!