Location: Garhwa
प्रतिमा की सफाई कर अर्पित की श्रद्धांजलि, समाज के लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
गढ़वा : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, गढ़वा के तत्वावधान में बुधवार को समाज के प्रेरणा स्रोत पुरनचंद जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुरनचंद जी की प्रतिमा की सफाई कर उन्हें फूल-माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
पुण्यतिथि समारोह में समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. राकेश रंजन गुप्ता, संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता, नगर मंडल संरक्षक डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता, सचिव राजबली प्रसाद गुप्ता, रूपेश कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, पिंटू गुप्ता सहित तेली साहू समाज के कई लोग उपस्थित थे।












