राशन वितरण में गड़बड़ी और मुआवजा भुगतान में देरी पर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा, 12 सितम्बर — उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए उचित समाधान की मांग की। जनता दरबार में राशन वितरण में अनियमितता और आपदा राहत मुआवजा भुगतान में देरी जैसे गंभीर मामलों पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत
भंडरिया प्रखंड के नौका-मरदा गांव के ग्रामीणों ने शिकायत की कि गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली की दुकान पर बार-बार अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दुकान संचालक द्वारा अंगूठा लगवा लेने के बावजूद कई लाभुकों को राशन नहीं दिया जाता है। इस कारण सैकड़ों लोग महीनों से राशन से वंचित हैं। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और बकाया राशन वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की। उपायुक्त ने इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग को तत्काल जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

आपदा राहत मुआवजा में देरी का मामला
केतार प्रखंड के परती कुशवानी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री दिव्या रानी की मौत सोन नदी में डूबने से हो गई थी। आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली सहायता राशि के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए जा चुके हैं, फिर भी अब तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उपायुक्त ने इस पर नाराजगी जताते हुए आपदा प्रबंधन शाखा को तत्काल लंबित भुगतान प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में उठे अन्य मुद्दे
जनता दरबार में पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, अतिक्रमण, योजनाओं से वंचित लाभुकों, रोजगार सृजन, मजदूरी भुगतान जैसे मुद्दों पर भी कई लोगों ने आवेदन दिए। डंडई प्रखंड के अलीमुद्दीन अंसारी ने जमीन खरीदी के बावजूद कब्जा न मिलने और भवन निर्माण जारी रहने की शिकायत की, जबकि रमना प्रखंड के मड़वनिया निवासी नन्हकू प्रजापति ने सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा लंबित रहने की बात कही।

उपायुक्त श्री यादव ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए जिले एवं सभी प्रखंडों में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग अपनी समस्याएं सीधे रख सकते हैं।

1
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!