राजा पहाड़ी शिव मंदिर के संचालन के लिए 10 सदस्यीय प्रबंधन समिति गठित, विधायक अनंत प्रताप देव बने पदेन अध्यक्ष

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में वित्तीय अनियमितता एवं मनमानी को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद मंदिर के सुचारु संचालन के लिए अनुमंडल प्रशासन ने 10 सदस्यीय प्रबंधन समिति का गठन किया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 9 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया गया।
बताया गया कि मंदिर की व्यवस्था एवं नियमित संचालन सुनिश्चित करने के लिए विधायक अनंत प्रताप देव ने भी प्रशासन से आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया था। इसके बाद नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
समिति में विधायक अनंत प्रताप देव को पदेन अध्यक्ष तथा अनुमंडल पदाधिकारी को पदेन सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), अंचल अधिकारी, वन क्षेत्र पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा वार्ड संख्या-4 के वार्ड पार्षद को पदेन सदस्य बनाया गया है। वहीं कमलेश मेहता, रजनीकांत मधुर और संजय कांस्यकार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
आदेश के अनुसार समिति प्रत्येक माह बैठक कर मंदिर के संचालन, प्रबंधन, आय-व्यय की निगरानी तथा आवश्यक प्रशासनिक निर्णयों पर विचार करेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!