Location: Garhwa
गढ़वा : Nilamber-Pitamber University द्वारा आयोजित स्नातक परीक्षाओं के लिए जिले के Model Degree College Garhwa में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर Gopinath Singh Mahila Mahavidyalaya Garhwa तथा मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा के परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित की जा रही है।
बुधवार को प्रथम पाली में कुल 323 तथा द्वितीय पाली में 16 परीक्षार्थी विभिन्न विषयों की परीक्षा में शामिल हुए। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार यह परीक्षा 09 मार्च से प्रारंभ होकर 24 मार्च तक संचालित होगी।
केंद्राधीक्षक डॉ. नीता कुमारी सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग एवं महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनोद अंगुस्टीन सोरेन तथा डॉ. सुदेश्वर प्रजापति के सहयोग से परीक्षा का सफल संचालन किया जा रहा है।
केंद्र पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए एजाज फ़क़ीह अंसारी को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से पु.अ.नि. राम सिंह गागराई, एमलेन बारला तथा हवलदार उपेंद्र रजक को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है।
वहीं वीक्षण कार्य में गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय की व्याख्याता रम्भा कुमारी, नीतू सिंह, डॉ. शीशम साहू, शकुंतला पाल, राबिया, अर्चना कुमारी, सकलदीप राम, मुनेश्वर चौधरी तथा महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मी बचनदेव चौधरी, लालबिहारी सिंह, सुनील पासवान, जितेन्द्र प्रसाद मेहता और कर्मी देवी का सराहनीय योगदान रहा।









