Location: Meral
मेराल। बस स्टैंड स्थित सब्जी बाजार में बुधवार शाम करीब 5 बजे मोबाइल चोरी करते हुए एक 10 वर्षीय बच्चा रंगे हाथ पकड़ा गया।
आंखोंदेखी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब्जी खरीदते समय एक व्यक्ति की जेब से बच्चा मोबाइल निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़े गए बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि मेराल सब्जी बाजार में मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे खरीदार और दुकानदार दोनों ही परेशान हैं












