मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

Location: Meral

मेराल (गढ़वा)। मेराल थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू का कारोबार बड़े पैमाने पर जारी होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि रात के समय कनहर नदी के बालचौरा घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव कर टीपर और हाईवा वाहनों के माध्यम से मेराल थाना क्षेत्र के गेरूआ, हासनदाग, मेराल समेत आसपास के कई गांवों में पहुंचाया जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह अवैध कारोबार धुरकी प्रखंड के बालचौरा कनहर नदी घाट से संचालित होकर विभिन्न गांवों तक फैला हुआ है। आरोप है कि ब्रोकर और दलालों के माध्यम से बालू को गांवों में डंप कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। इस कारण जहां एक ओर झारखंड सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि इस अवैध कारोबार में कुछ प्रभावशाली लोगों और कथित सफेदपोश नेताओं की भी संलिप्तता बताई जा रही है, जिसके कारण कारोबार से जुड़े लोग बेखौफ होकर रात के समय बालू ढुलाई कर रहे हैं। इस संबंध में एक व्यक्ति ने नाम नहीं छापने की शर्त पर दावा किया कि इस धंधे में शामिल लोगों का “सब जगह मैनेजमेंट” है और वाहनों की आवाजाही के लिए कथित रूप से तय “एंट्री फीस” भी दी जाती है।
बताया जाता है कि अवैध बालू ढुलाई में यूपी 64 सीटी 0775 नंबर की एक गाड़ी सहित कई अन्य वाहन शामिल हैं, जो रात लगभग 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक क्षेत्र में लगातार आवाजाही करते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से चलने वाले इन वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। कुछ दिन पूर्व डंडई प्रखंड के बैरियादामर के पास अवैध बालू से लदा एक टीपर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गया था। हालांकि इस मामले में भी किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले की जांच कर कार्रवाई करता है या यह मामला चर्चा तक ही सीमित रह जाता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
    error: Content is protected !!