मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा)। बरडीहा थाना क्षेत्र के जतरो-बंजारी गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव निवासी भरत भूईया के पुत्र छोटू भूईया (20 वर्ष) और राकेश भूईया (19 वर्ष) ने शुक्रवार की शाम कथित रूप से शराब के नशे में गांव के ही मनोज सिंह खरवार के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घायल मनोज सिंह खरवार के बयान पर शनिवार को बरडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बरडीहा थाना कांड संख्या 12/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि शराब पीकर गाली-गलौज या मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में समाज में अशांति फैलाने या अमर्यादित व्यवहार करने की सूचना मिलती है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हर हाल में की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!