मझिआंव-विशुनपुरा पथ पर सड़क दुर्घटना, युवक घायल, रेफर

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा), 9 जून।
थाना क्षेत्र के मझिआंव-विशुनपुरा मुख्य पथ पर सोनपुरवा स्कूल के समीप सोमवार को एक मोटरसाइकिल सवार युवक सवारी के इंतजार में खड़े टेंपो से टकराते हुए बिजली के सिमेंटेड पोल से जा भिड़ा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल युवक को परिजन तत्काल मझिआंव रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के निर्देश पर एएसआई संजय कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज कर Inj. Form भरा।

एएसआई संजय कुमार ने बताया कि घायल युवक की पहचान सोनपुरवा गांव के गोंगेया टोला निवासी 25 वर्षीय निहाल खां के रूप में हुई है। युवक अपने घर से मझिआंव की ओर जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से विशुनपुरा की ओर जा रही टेंपो में जा भिड़ा। दुर्घटना में युवक का दाहिना जांघ घुटने के पास से पूरी तरह टूट गया है।

वहीं, टेंपो चालक बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के सनेया गांव निवासी शिबू मेहता ने बताया कि वह सवारी लेने के लिए खड़ा था, तभी ट्रैक्टर के पीछे से आ रही बाइक सवार युवक ने अचानक साइड लेने की कोशिश की और अनियंत्रित होकर टेंपो में टकरा गया, जिसके बाद सीधा सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ा।

पुलिस ने मौके से टेंपो (संख्या JH-4840) को जप्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!